First Hydrogen Train: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आने वाली है भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सफल हुई टेस्टिंग

देशभर के लिए यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर आ गई है. अब आप जल्द ही हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन में सफर करेंगे. जी हां, भारतीय रेलवे ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है. चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन के कोच, यानी ड्राइविंग पावर कार, का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ है.

रवि सिंह के अनुसार, यह कोच पूरी तरह से भारत में बनी तकनीक से तैयार किया गया है. इस सफलता के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जो हाइड्रोजन ट्रेन जैसी आधुनिक और पर्यावरण के लिए अनुकूल तकनीक पर काम कर रहे हैं. जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन के बाद अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल होने वाला देश बन गया है.

ये है ट्रेन की खासियत

यह हाइड्रोजन ट्रेन 1,200 हॉर्स पावर (HP) की ताकत के साथ बनाई जा गई है, जो इसे दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में से एक बनाती है. इस ट्रेन की खासियत यह है कि यह हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को मिलाकर बिजली पैदा करती है, जिसका एकमात्र उप-उत्पाद पानी और भाप है. यानी यह ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है.

  • Related Posts

    बार काउंसिल चुनावः पहले दिन मौसम की मार, धीमा रहा मतदान

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार कचहरी के सैंटल हाॅल के अलावा जानसठ और बुढ़ाना तहसील में वोट डाले गए। मौसम के बदलते मिजाज…

    Continue reading
    बांग्लादेश के पीएम यूनुस का पुतला फूंका

    मुज़फ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जानसठ तहसील परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल