मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने बजरंग दल अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपी आदिल पलडी को गिरफ्तार कर लिया। हिमाकत दिखाने पर पुलिस ने उसका इलाज करते हुए चालान कर दिया। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसी आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
शाहपुर क्षेत्र में बजरंग दल के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। वीडियो वायरल हुआ तो हिंदू संगठनों ने कडी नाराजगी जताई। इसके बाद शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। जांच के दौरान वीडियो में अशोभनीय टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान की गई। प्रकरण के संबंध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। सीओ बुढाना गजेन्द्र सिंह ने बताया कि कुटबा के पास से आरोपी आदिल निवासी पलडी को गिरफ्तार किया गया है।





