पुलिस 25.33 किलो डोडा पाउडर पकड़ लाई, चार की शामत आयीशाहपुर पुलिस ने स्विफ्ट कार समेत चार तस्करों को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25.33 किलोग्राम अवैध डोडा पाउडर, एक स्विफ्ट कार और तस्करी में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सहारनपुर परिक्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में शाहपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस ने खतौला मोड़ के आसपास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर ग्राम कुटबा-कुटबी मार्ग पर घेराबंदी करते हुए वाहन को रोक लिया और उसमें सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 25.33 किलोग्राम अवैध डोडा पाउडर बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और एक बैग भी कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन निवासी सिखेड़ा, विपिन निवासी आदमपुर, अमित कुमार निवासी सावली और मनीष निवासी आदमपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से डोडा पाउडर खरीदकर लाए थे और विभिन्न स्थानों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी इसी उद्देश्य से मादक पदार्थ की खेप लेकर जा रहे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पवन के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शाहपुर में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की हत्या करने के आरोपी ब्रहम सिंह को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास हत्या में…

    Continue reading
    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    मुजफ्फरनगर। प्रेम-संबंधों में ले जाकर प्रेमिका को प्रेमी द्वारा अपने दोस्तों में परोसने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    हम प्याले की हत्या करने वाले ब्रहम सिंह के पैर में लगी गोलीबुढ़ाना पुलिस ने वसी रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    प्रेमिका को दोस्तों में परोसा, प्रेमी और उसके साथियों पर दुष्कर्म का मुकदमाएसएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी को बनाई तीन टीमें, लगातार दबिश जारी

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    बजरंग दल पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर पलड़ी के आदिल का इलाजसोशल मीडिया पर वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    श्रीमद भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआ समापन श्री शिव शक्ति मंदिर भरतिया कॉलोनी में एक सप्ताह चली श्रीमद भागवत कथा

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसपी सिटी ने केंद्रों का किया निरीक्षणउ नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

    बढ़ते अपराधों को लेकर संयुक्त वैश्य मोर्चा ने किया प्रदर्शनमुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा