जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लगातार लोग शोकाकुल परिवार के दुख आवास पर पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में मंगलवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौ० हकीमुद्दीन क़ासमी नंगला राई स्थित आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत हाजी गुलफाम की मगफिरत तथा शोक संतप्त परिवार को सब्र अता करने की दुआ की। इस अवसर पर मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी ने कहा कि हाजी गुलफाम एक नेक,सादगीपूर्ण और सामाजिक कार्यों में सक्रिय व्यक्ति थे।जिनके इंतकाल से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस मौके पर मौलाना अहसान क़ासमी, मौलाना मूसा क़ासमी (सचिव जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश), शाहनवाज़ क़ासमी,कारी मोहम्मद शोएब क़ासमी,मौ० जुनेद हाशमी,हाजी मोहम्मद शमीम,हाजी मोहम्मद नईम, हाजी मोहम्मद सलीम,चौधरी मोहम्मद लुकमान,सुहैल, राही,अफसरून प्रधान,अफसरून क़ासमी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी व ग्रामीण मौजूद रहे।सभी ने हाजी गुलफाम के इंतकाल पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला