डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से कई मामलों का त्वरित निस्तारण मौके पर ही किया गया।
डीएम उमेश मिश्रा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण समयब(, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित राहत देना है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में पुलिस प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ;सीडीओद्ध, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ;सीएमओद्ध, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, सीओ सदर डा. रविशंकर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही सभी विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, जिससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आई। समाधान दिवस के माध्यम से आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे जनता को राहत मिली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता देखने को मिली।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल