नए रालोद जिलाध्यक्ष का हुआ जोशीला स्वागत

जनपद मुजफ्फरनगर के साथ ही वेस्ट यूपी में राष्ट्रीय लोकदल संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से नियुक्त किए गए नए पदाधिकारियों के सम्मान में शुक्रवार को जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन के प्रति समर्पण साफ तौर पर देखने को मिला।
राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर बनाये गये पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक का शुक्रवार को सर्कुलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। जैसे ही संजय राठी जिला कार्यालय पहुंचे, युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारेबाजी के बीच युवा कार्यकर्ताओं ने संजय राठी को कंधों पर उठाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि संजय राठी और तरसपाल मलिक संगठन की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी ने संगठन को युवा जोश और अनुभव दोनों देने का कार्य किया है। इन दोनों नेताओं की ताजपोशी से रालोद संगठन को नई शक्ति और मजबूती मिलेगी। मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सभा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने भी नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को इन दोनों नेताओं के नेतृत्व से और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। संजय राठी ने भरोसा दिलाया कि रालोद को जिले में और अधिक मजबूत किया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जयंत चैधरी के नेतृत्व में रालोद लगातार आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और संगठन की एकता का संदेश दिया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल