नाले पर अवैध पुल निर्माण का आरोप, अधिशासी अभियंता से जांच की मांग

मुजफ्फरनगर जनपद के गंग नहर खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपार में जीटी रोड किनारे स्थित जय भारत इंटर कॉलेज के सामने सरकारी नाले पर कथित रूप से अवैध रूप से दो पक्के पुलों का निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में साकेत कॉलोनी निवासी सचिन कुमार त्यागी ने अधिशासी अभियंता, गंग नहर खंड, मुजफ्फरनगर को लिखित शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि खसरा संख्या 1076 के अंतर्गत लगभग 60 मीटर के दायरे में नाले पर दो पक्के पुल बनाए गए हैं। आरोप है कि उक्त निर्माण किसी भी प्रकार की वैधानिक अनुमति के बिना प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा निजी स्वार्थ के लिए कराया गया है, जिससे सरकारी नाले पर पूर्ण रूप से अतिक्रमण हो गया है। शिकायतकर्ता ने विभाग से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि यदि इन पुलों के निर्माण की अनुमति दी गई है तो वह किस नियम के तहत, कब और किस सक्षम अधिकारी द्वारा दी गई। वहीं यदि कोई अनुमति नहीं है, तो अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया, समय-सीमा और निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध की जाने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी मांगी गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि अवैध निर्माण में विभागीय कर्मचारियों अथवा अधिकारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई से उन्हें भी अवगत कराया जाए। इस प्रकरण की शिकायत प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंडलायुक्त सहारनपुर, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड तथा तहसीलदार सदर को भी भेजी गई है। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं और अब संबंधित विभाग की जांच एवं कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल