700 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच, 40 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का दिया संदेश

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा मंगलवार ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री काॅलेज, भरतीया काॅलोनी में एक विशाल मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों की टीम ने लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
क्लब द्वारा उपलब्ध कराई गई बस सुविधा के माध्यम से मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों की टीम को शिविर स्थल तक लाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को सेल्फ हाइजीन विषय पर जागरूक करने के उद्देश्य से ज्ञानवर्धक पुस्तिकाओं का वितरण किया गया, वहीं शिक्षिकाओं को इसी विषय पर तैयार की गई वीडियो पेन ड्राइव भी प्रदान की गई। रक्तदान शिविर के अंतर्गत कुल 40 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसका समुचित प्रबंध जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रो अंकुर गर्ग, रो नवीन अग्रवाल, रो राजीव गुप्ता एवं रो राजीव गोयल रहे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो सुशोभ बिंदल, सचिव रो गौरव गोयल एवं कोषाध्यक्ष रो दीपक सिंघल ने रक्तदान टीम एवं मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर रो सुनील अग्रवाल, मनोज गुप्ता, कौशल कृष्ण सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल