मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनकल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ वंचितों को दिलाने के लिए 22 फरवरी को मेगा शिविर आयोजित करने जा रहा है, जिसमें जिले भर के कई हजार लोगों को लाभांवित करने की तैयारी है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सतेन्द्र कुमार चैधरी ने शुक्रवार को 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर की तैयारियों पर मंथन किया। उन्हांेने बताया कि राष्टीय सेवा प्राधिकरण के सानिध्य में प्रदेश भर में मेगा शिविर लगाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। 41 विभागों की योजनाओं को लेकर यह मेगा शिविर आयोजित होगा, जिसमें वृ(ा, विधवा, दिव्यांग की पेंशन के अलावा दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसी लिहाज से मेगा शिविर का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए जाने वाले शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग लाभांवित हो सके। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट और जिलाधिकारी बैठक कर मेगा शिविर की तैयारियों पर अंतिम मोहर लगाएंगे।






