भड़के उमेश मलिक, बीएसए की मानसिकता खराब

मुजफ्फरनगर। मोरना की एक शिक्षिका के अनुभव पत्र पर हस्ताक्षर में आनाकानी को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक भड़क गए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के मुंह पर खराब मानसिकता का अधिकारी बताकर अपनी नाराजगी जताई। पूर्व विधायक की नाराजगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने दोहराया कि ऐसी खराब मानसिकता वाले अधिकारी के महत्वपूर्ण पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। वैसे भी वेस्ट यूपी से सिर्फ रश्मि का ही सलेक्शन शासकीय स्कूल में हुआ था। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करते हुए शिक्षिका को प्रताड़ित करने का काम किया गया।
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को बुढ़ाना के पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक का बेसिक शिक्षाधिकारी संदीप कुमार पर भड़कने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो मंे मलिक बीएसए से सवाल-जवाब करते हुए उन्हें खराब मानसिकता वाला अधिकारी बता रहे है। इस मामले में पूर्व विधायक मलिक से बात की गई तो वह अपनी बात पर अडिग रहे। निःसंदेह बीएसए की मानसिकता खराब है, क्योंकि वो जान बूझकर एक शिक्षिका के सरकारी सेवा में अवरोध पैदा कर रहे है। उन्होंने बताया कि ककरौली क्षेत्र में ब्याही रश्मि 2012 से जूनियर हाईस्कूल मोरना में कार्यरत रही। लखनऊ के शासकीय हाईस्कूल में कुछ भर्तिया निकली थी। काउंसलिंग में रश्मि का सलेक्शन हो गया था। सिर्फ अनुभव पत्र जमा कराने के लिए कहा था। प्रबंधक और प्रधानाचार्य के अनुभव पत्र पर एबीएसए ने हस्ताक्षर कर दिए थे। शिक्षिका काउंटर साइन के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संदीप कुमार से मिली तो उन्होंने पूरी कार्रवाई को गलत बताते हुए एबीएसए से नाराजगी जताई।
पूर्व विधायक उमेश मलिक ने बताया कि वो इस मामले में बीएसए से मिलने गए थे। उनका कहना था कि 1971 की नियमावली में स्पष्ट रूप से लिखा होने के बाद वो हस्ताक्षर करने में आना-काना कर रहे है। वैध नियुक्ति होते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अनुमोदन नहीं किया। उनका आरोप था कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एबीएसए की आख्या पर जो टिप्पणी की है, साफ जाहिर करती है कि वो खराब मानसिकता वाले अधिकारी है। उन्होंने संस्तुति करने के बजाए आख्या भेजने वाले एबीएसए पर सारी जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लिया। मलिक ने कहा कि प्रबंधक और प्रधानाचार्य द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र जारी होने के बाद बीएसए ने जानबूझकर मामले को फंसाने की कोशिश की। खराब मानसिकता वाले अधिकारी से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल