कोहरे की मारः ई-रिक्शा से टकराई तेज रफ्तार एंबूलैंस, कई छात्राएं घायल

पुरकाजी; मोरना मार्ग पर गोधना ईदगाह के निकट तुगलकपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने प्रैक्टिकल देने जा रही कक्षा 10 की छात्राओं की ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। इनमें ई-रिक्शा चालक और दो छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल छात्राएं कुछ देर तक सडक पर पडी तडपती रही।
यह हादसा बुधवार सुबह पुरकाजी के मोरना मार्ग पर गोधना के पास हुआ। घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार से आ रही एंबूलेंस को ई-रिक्शा नजर नहीं आई, जिस कारण यह अनहोनी हो गई। दरअसल हाईस्कूल की छात्राएं शगुन पुत्री सोमपाल, प्रीति पुत्री अमरपाल, निशा पुत्री प्रवेश, आंचल पुत्री बबलू, अलीना पुत्री शाहनजर, निशु पुत्री हुकम और रिया पुत्री वीरेन्द्र आदि सुबह के समय ई-रिक्शा में सवार होकर प्रेक्टिकल देने के लिए काॅलेज जा रही थी। इसी बीच एंबूलैस की सीधी टक्कर से छात्राएं बुरी तरह घायल हो गई। चोटें लगने के कारण छात्राएं काफी देर तक सडक पर पडी तडपती रही। एकत्र हुए आसपास के लोगों ने दूसरे वाहनों की मदद से घायल ई-रिक्शा चालक मोनू पुत्र सुंदरपाल और छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एंबूलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टंकी फट जाने के कारण एंबूलेंस की तेल भी सडक पर बह गया। सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हादसे में ई-रिक्शा चालक मोनू और छात्रा निशा और आंचल को गंभीर चोटे आई है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा धुंध के चलते हुआ है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल