नई हाई मास्क लाइट से जगमगाया सुरेन्द्र नगर

मुजफ्फरनगर। शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जानसठ रोड स्थित सुरेंद्र नगर के बाहर हाई मास्क लाइट का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र में रात्रिकालीन आवागमन अब अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विधिवत फीता काटकर हाई मास्क लाइट का शुभारंभ किया और इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, दुकानदारों, व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी उपस्थिति रही। हाई मास्क लाइट के शुभारंभ के बाद क्षेत्रवासियों द्वारा पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नागरिकों ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास और सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका शहर में रोड सेफ्टी और पथ प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि नगर के चार प्रमुख स्थलों पर हाई मास्क लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है, जिनमें नई मंडी, जानसठ रोड और एटूजेड कॉलोनी में लाइट स्थापित हो चुकी हैं, जबकि वहलना चौराहे पर शीघ्र ही हाई मास्क लाइट लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त रिफ्लेक्टर लगाने, सड़कों के सुधार और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के कार्य भी तेजी से जारी हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्य आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर पथ प्रकाश व्यवस्था से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और रात्रि के समय यातायात अधिक सुरक्षित होगा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में सभासद पति राहुल पंवार, ललित कुमार, सुंदर सिंह, शीशपाल पुंडीर, डॉ. अहलावत, शिवानी जैन, सुखबीर सिंह कुकरालिया, विशाल गर्ग, तेजराज गुप्ता, भीम सिंह, पवन कुमार, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, विजय त्यागी एडवोकेट, अनिल पालीवाल, महेश चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल