किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने बांटी फसल सुरक्षा की जानकारी

पुरकाजी। क्षेत्र के गांव धमात में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल सुरक्षा की जानकारी देने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। फार्मर ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित इस गोष्ठी में वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में लगने वाली बीमारियों, उनके लक्षण और बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गोष्ठी का आयोजन किसान चौधरी रतन सिंह के आवास पर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सहभागिता की। विशेषज्ञ पैनल में निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र, मुजफ्फरनगर डॉ यशपाल सिंह, डॉ. राजबीर सिंह (प्रोफेसर, रामपुर मनिहारान) और डॉ. संदीप सिंह (एडवाइजर जनरल, पेस्टिसाइड्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) शामिल रहे। वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं और गन्ने की प्रमुख बीमारियों की पहचान और रोकथाम के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि फरवरी माह के बाद गेहूं की फसल में पीला पड़ना यैलो रस्ट रोग का संकेत होता है। वहीं फरवरी-मार्च में बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ने से गेहूं में करनाल बंट रोग की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे समय पर उचित दवाइयों का सही मात्रा में छिड़काव आवश्यक है। इसके अलावा गेहूं की पीली रतुआ तथा गन्ने की प्रमुख बीमारियों लाल सड़न, सूखा और पोक्का रोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। गोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने किसानों को दवाइयों की निर्धारित मात्रा, सही समय और सुरक्षित तरीके से छिड़काव करने की विधि समझाई। साथ ही बताया कि बची हुई दवाइयों को उनकी एक्सपायरी तिथि अंकित कर सुरक्षित और एकांत स्थान पर रखें, ताकि भविष्य में सुरक्षित रूप से उपयोग किया जा सके। दवा छिड़काव के दौरान दस्ताने और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की सलाह भी दी गई, जिससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से बचा जा सके। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और कीटनाशकों का जिम्मेदार व सुरक्षित उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को बुवाई का सही समय, बीज और दवाइयों की गुणवत्ता की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। आधुनिक दौर में किसान तकनीक और इंटरनेट, विशेषकर गूगल जैसी सुविधाओं की मदद से उन्नत खेती कर बेहतर उत्पादन और मुनाफा कमा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधा दर्जन किसानों को सम्मानित भी किया गया। गोष्ठी में चौधरी रतन सिंह, अमित चौधरी, बबलू गुर्जर, प्रेम सिंह, धर्मवीर, ओमपाल सिंह, डॉ. अनिल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल