संरक्षित वन भूमि पर अवैध कार्यों का आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद में संरक्षित वन भूमि पर कथित रूप से हो रहे अवैध और भ्रष्टाचारपूर्ण कार्यों को लेकर जाट महासभा ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने जिला वन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर वन विभाग की एक इकाई एवं संबंधित कंपनियों पर नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध कार्य कराने का गंभीर आरोप लगाया है।
जाट महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि बीते कुछ समय से संरक्षित वन क्षेत्र में बिना वैध अनुमति टेलीफोन व केबल लाइनें बिछाई जा रही हैं। इसके साथ ही निर्धारित अनुमति से कहीं अधिक संख्या में पेड़ों की कटाई कराई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां केवल 10 पेड़ों के कटान की अनुमति होती है, वहां 50 या उससे अधिक पेड़ काटे जा रहे हैं, जो वन अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण कानूनों का खुला उल्लंघन है। महासभा का कहना है कि इस विषय में पूर्व में जिला वन अधिकारी से टेलीफोन पर भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई। संगठन का दावा है कि उनके पास कई स्थानों के प्रत्यक्ष प्रमाण मौजूद हैं, जहां संरक्षित वन भूमि में लाइनें डाली जा चुकी हैं, गड्ढे खुले हुए हैं और मशीनें कार्यरत पाई गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर संगठन इन स्थलों को मौके पर दिखाने के लिए भी तैयार है। जाट महासभा ने मांग की है कि संरक्षित वन भूमि में हुए सभी अवैध कार्यों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही इस प्रकरण में संलिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए तथा पर्यावरण को हुई क्षति के लिए संबंधित कंपनी से हर्जाना वसूला जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो जाट महासभा को जनहित में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने के दौरान महासचिव जयवीर सिंह और कोषाध्यक्ष राकेश बालियान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल