‘वो’ के चक्कर में प्रेमिका का कत्ल, कातिल गिरफ्तार

खतौली। खतौली गंगनहर पर मिली काम वाली ममता हत्याकाण्ड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। प्रेमी संदीप ने ‘वो’ के शक में अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंकने का प्रयास किया था। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदीप की गिरफ्तारी हुई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी का कहना था कि महिला अपने नाती के नामकरण के नाम पर पांच लाख रूपये देने का भी दबाव बना रही थी।
खतौली क्षेत्र में नहर पटरी पर बालाजी मंदिर के समीप एक महिला का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त ममता ;45वर्षद्ध, पत्नी कृष्णपाल उर्फ कालिया, निवासी होली चैक के रूप में हुई थी। एससपी संजय वर्मा और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने घटनास्थल का अवलोकन कर हत्याकाण्ड के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की थी। पुलिस ने शक के दायरे में आये ममता के करीबी संदीप के खिलाफ साक्ष्यों का संकलन शुरू किया तो पूरी तस्वीर साफ होती चली गई।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि ममता और संदीप के बीच काफी समय से रिश्ते थे। 10 जनवरी को आरोपी ने ममता को फोन करके अपने घर बुलाया था और बाद में उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। पूरे चेहरे पर टेप लगाने के बाद आरोपी ममता की लाश को रेहड़े में रखकर गंगनहर पटरी पर ले गया था। आरोपी संदीप का इरादा लाश को नहर में फेंकने का था, लेकिन डर की वजह से लाश पटरी में ही फंस गई थी। आरोपी संदीप ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि ममता के किसी दूसरे पुरुष से भी रिश्ते भी थे। इसी बात को लेकर उनमें अनबन भी होती थी। यही शक ममता के कत्ल की वजह भी बना। एसएसपी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हाल में ही उसने 16 लाख रूपये में एक प्लाट बेचा था।उसके बाद से ही ममता उस पर पांच लाख रूपये देने का दबाव बना रही थी। मुझे शक था कि वो किसी दूसरे से भी जुड़ी है और उससे सिर्फ धन ऐंठना चाहती है। कत्ल से पहले नशीली चाय पिलाकर ममता को बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसकी छाती पर बैठकर उसके नाक और मुंह को दबा दिया था। जब तक उसका छटपटाना बंद नहीं हुआ तब तक वो उसके मुंह और नाक को दबाये बैठा रहा।
उन्होनें बताया कि मृतका अपने पीछे दो बेटियों को बिलखता छोड़ गई है। एसएसपी ने सीओ खतौली राम आशीष यादव और इंस्पेक्टर दिनेश बघेल समेत अन्य पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल