यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अधिकारी कार्यालय पर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन वाराणसी में कथित एसआईआर वोट चोरी, केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने तथा इन मुद्दों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को पुलिस द्वारा बलपूर्वक कुचलने के विरोध में दिया गया।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वाराणसी में एनएसयूआई द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने अमानवीय तरीके से बल प्रयोग किया। इतना ही नहीं, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी के साथ भी पुलिस द्वारा अभद्र और अमानवीय व्यवहार किया गया, जो स्वस्थ लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विरुद्ध है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से यह अधिकार कुचला गया है। उन्होंने मांग की कि इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन सौंपते समय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और आम जनता के अधिकारों के संरक्षण की मांग करते हुए सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपील की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला