मुजफ्फरनगर। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को कचहरी गेट स्थित डॉण् भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास एक दिन का प्रतीकात्मक उपवास रखकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस बदलाव को गांधीवादी सोच के विपरीत बताया है।
प्रदेश नेतृृत्व के आहवान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी गेट स्थित डा भीमराव अंबेडकर मूर्ति के नीचे एक दिन का धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ;मनरेगाद्ध के नाम से चल रही इस योजना को बदलकर अब श्टठ.ळ त्।ड ळ ;विकसित भारत दृ गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशनए ग्रामीणद्धश् कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि योजना की पहचान और उसके ऐतिहासिक उद्देश्य को कमजोर करने की कोशिश है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का कांग्रेस द्वारा देश भर मंे विरोध किया जा रहा है। इस फैसले के खिलाफ 100 दिनों तक लगातार आंदोलन चलाएगी। इस दौरान गांव-गांव, वार्डों और बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता को इस बदलाव के असर के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।






