श्रद्धापूर्वक मनाई संत हरिशरण दास जी महाराज की 26वीं पुण्य तिथि

मुजफ्फरनगर। इंदिरा कॉलोनी स्थित सताक्षी देवी मंदिर प्रांगण में ग्राम पुरबालियान निवासी धनीराम उर्फ संत हरिशरण दास जी महाराज की 26वीं पुण्य तिथि श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सरल, सहज व करुणामय व्यक्तित्व का स्मरण किया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि संत हरिशरण दास जी महाराज अत्यंत सरल स्वभाव के थे और उनका जीवन सेवा, त्याग व आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक रहा। मंदिर प्रांगण में आज भी गुरुजी की स्मृतियां श्रद्धालुओं के मन में जीवंत हैं। पुण्य तिथि कार्यक्रम के दौरान गुरुजी की विधिवत आरती की गई, जिसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आलू-पूड़ी, कड़ी-चावल एवं खीर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि संत धनीराम उर्फ हरिशरण दास जी महाराज का जन्म 16 अगस्त 1925 को हुआ था तथा उन्होंने 6 जनवरी 2000 को देह त्याग किया। सताक्षी देवी मंदिर, इंदिरा कॉलोनी स्थित आश्रम से उनका विशेष जुड़ाव रहा, जहां वे अपने आध्यात्मिक संदेशों के लिए सदैव स्मरण किए जाते हैं। इस अवसर पर सुशील शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अभिषेक बंसल, संजय बंसल, देहरादून से नीरज, दिल्ली से पप्पी, श्यामदत्त शर्मा, नीरज शर्मा, सुनील शर्मा, मंगल सेन त्यागी, राजेश शर्मा, मोनू कुमार, हैप्पी शर्मा, अजय, राजू शर्मा, बबली शर्मा, ललित त्यागी, सुशीला शर्मा, कौशल शर्मा, कुसुम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला