नायाब तहसीलदार ने बचा ली सात लोगों की जान

खतौली। कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक अधिकारी स्वयं देर रात तक क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
बीती रात एसडीएम निकिता शर्मा के निर्देशन में नायब तहसीलदार राजीव त्यागी ने रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास निरीक्षण के दौरान देखा कि सात लोग खुले आसमान के नीचे सर्द रात गुजार रहे हैं। इस दौरान रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था, जो रात गहराने के साथ ओर भी कम होना तय था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नायाब तहसीलदार राजीव त्यागी ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई। उन्होंने तहसील कर्मचारियों की मदद से सात में से छह लोगों को नगर पालिका परिसर में स्थापित रैन बसेरे में सुरक्षित पहुंचाया, जबकि एक व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए रैन बसेरे में शिफ्ट कराया। सभी को ठंड से राहत देने के लिए चाय व नाश्ते की भी व्यवस्था कराई गई। नायब तहसीलदार राजीव त्यागी ने बताया कि सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी की स्थिति सामान्य पाई गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि भीषण ठंड के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असहाय स्थिति में न रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार है जब निरीक्षण के दौरान किसी सार्वजनिक स्थल पर इतनी बड़ी संख्या में लोग खुले आसमान के नीचे रात बिताते हुए पाए गए हों।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला