बदनीयता की पोल खुलने के डर से किया मासूम का कत्ल

मुजफ्फरनगर। भौराकलां पुलिस ने भौराखुर्द के मासूम हत्याकांड का 24 घंटे का पर्दाफाश करते हुए तीन नाबालिगों समेत चार को दबोच लिया। आरोपियों ने बालक को ईंख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। कामयाब न होने पर आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी हत्याकांड के बाद से ही बालक को ढूंढने में अग्रणीय भूमिका निभा रहे थे। उनके द्वारा बताए गए रास्तों से ही मासूम का शव बरामद हो सका।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल के साथ भौराखुर्द मंे ही बालक के हत्याकांड का खुलासा कर दिया। बता दे कि भौराकलां क्षेत्र के भौराखुर्द गांव में मंगलवार शाम को आठ साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। पहले दिन से उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। बुधवार को मासूम का शव गांव में ईंख के खेत से बरामद हो गया था। इस मामले के खुलासे को कई टीमें गठित की गई थी। एसएसपी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे की भागदौड़ के बाद ही मासूम हत्याकांड की साजिश को तार-तार कर दिया। इस मामले में तीन नाबालिगों समेत चार को पकड़ा गया है। आरोपी अजय उर्फ गुल्लू अपने नाबालिग साथियों के साथ मासूम को बिस्कुट देने के बहाने के ईंख के खेत में ले गए थे, जहां पर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद पोल खुलने के डर से आरोपियों ने बालक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि बातचीत ने इन आरोपियों ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी बालक को ढूंढने के प्रयासों में बढ़-चढ़कर आगे चल रहे थे। इन्होंने ईख के खेत तक पहुंचने का रास्ता दिखाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे के साथ आवारा किस्म के है, जिनकी गलत सोच ने एक मासूम की जिदंगी छीन ली। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला