यातायात अव्यवस्था और अतिक्रमण के खिलाफ डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनपद में बढ़ती यातायात अव्यवस्था, अवैध बस स्टैंड और ओवरलोडिंग की समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने जानसठ चौराहा, दात्तौली और खतौली सहित विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि जानसठ चौराहा व खतौली में रोडवेज बसों द्वारा अवैध रूप से बस स्टैंड बना लिया गया है, जिसके कारण प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बुढ़ाना रोड पर ओवरलोडिंग गन्ना ट्रकों का आवागमन तथा बिना अनुमति अवैध रूप से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन लगातार जारी है, जो यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है। संगठन ने सत्ती नगर क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण का भी मुद्दा उठाया। रेहड़ी-ठेले, अस्थायी व अवैध निर्माण तथा दुकानों के अनियंत्रित विस्तार के कारण सड़क की चौड़ाई बेहद कम हो गई है, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी आवागमन में कठिनाई हो रही है। भाकियू लोकशक्ति ने प्रशासन से मांग की कि खतौली के राजसत चौराहा पर रोडवेज बसों द्वारा किए गए अवैध बस स्टैंड को तत्काल बंद कराकर बसों का संचालन निर्धारित स्थान से सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही बुढ़ाना रोड पर ओवरलोडिंग गन्ना ट्रकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, अवैध गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संचालन पर रोक लगाई जाए, सत्ती नगर में सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए तथा यातायात पुलिस की स्थायी ड्यूटी और नियमित चेकिंग की व्यवस्था लागू की जाए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला