बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर अग्रवाल महासभा ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर की एक बैठक में पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार, हत्याओं एवं उत्पीड़न को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस गंभीर विषय पर भारत सरकार तत्काल ठोस कदम उठाए।
महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित कर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए जान-माल की सुरक्षा और कारोबार करना बेहद कठिन होता जा रहा है। महासभा ने मांग की कि बांग्लादेश से भारत के सभी प्रकार के संपर्कों पर पुनर्विचार किया जाए तथा जो बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके देश वापस भेजा जाए। साथ ही बांग्लादेश में हो रही घटनाओं की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा किए जाने की भी अपील की गई। बैठक में यह भी कहा गया कि भारतवर्ष के सभी नागरिक, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, बांग्लादेश में हो रहे कथित कृत्यों की भर्त्सना करते हैं और ऐसे देश का बहिष्कार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर संरक्षक अशोक कंसल, प्रमोद मित्तल, सुनील सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल एवं मोहन तायल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री दिनेश बंसल व अनिल तायल तथा कोषाध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने एकजुट होकर सरकार से कड़ा रुख अपनाने की मांग की। बैठक में उपाध्यक्ष, मंत्री, सलाहकार व संगठन मंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत को निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला