32 लाख के 171 मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे

मुजफ्फरनगर में एसएसपी संजय कुमार वर्मा की सर्विलांस टीम ने जिले से गुम हुए फोनों को बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। बरामद हुए 171 मोबाइलों की कीमत 32 लाख रूपये बताई गई है। एसएसपी वर्मा ने एसपी अपराध इंदू सिद्धार्थ के साथ पुलिस लाइन में बरामद हुए मोबाइल उनके मालिकों के सुपुर्द किए। आस छोड़ चुके लोगों के गुम मोबाइल पाकर चेहरे खिल गए।
एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में जिले भर से गायब होने वाले मोबाइल को बरामद करने के लिए सर्विलांस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में बडी संख्या में मोबाइल को बरामद करने में कामयाबी हासिल की गई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ के साथ बरामद हुए इन मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपुर्द किया गया। एसएसपी ने बताया कि सर्विलांस टीम के प्रयासों से 171 मोबाइल बरामद हुए है, जिनकी कीमत 32 लाख रूपये के करीब की है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। कप्तान ने सर्विलास प्रभारी राजीव सिंह, हेड कांस्टेबल कालूराम, मनीष त्यागी, विकास सिरोही, सुनील कुमार और कांस्टेबल नितिन कुमार की पीट- थपथपाई। अधिकांश लोगों का कहना था कि वो तो अपना मोबाइल मिलने की आस छोड चुके थे, लेकिन पुलिस ने उनका मोबाइल लाकर बडी खुशी दी है। उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला