सोहंजनी के लापता टिंकू की बरामदगी को एसएसपी ऑफिस में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर के सोंहजनी के लापता टिंकू उर्फ रविकांत की बरामदगी न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को भूमिहार त्यागी समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी की अगुवाई में एसएसपी आफिस में धरना देकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस के डर से पहले मां ने खुदकुशी की और बाद में बेटा गायब हो गया। एसएसपी संजय वर्मा के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सोंहजनी गांव का टिंकू उर्फ रविकांत आठ दिसंबर से गायब है। टिंकू का आखिरी लोकेशन जयपुर मिला था। पुलिस उसकी तलाश में गई थी, लेकिन वो नहीं मिल सका। टिंकू के परिवार के साथ हुई अनहोनी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को सोंहजनी के ग्रामीणों ने भूमिहार त्यागी समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में एसएसपी आफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। मांगेराम त्यागी ने आरोप लगाया कि एक मामले में पुलिस ने टिंकू के परिवार को प्रताड़ित किया। यही नहीं उनसे पैसे भी वसूले गए। पुलिस कार्रवाई के डर से टिकू की मां ने अपनी जान दे दी, जबकि टिंकू गायब हो गया। इतना लंबा समय बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। किसान नेता त्यागी की मांग थी कि टिंकू को अविलंब बरामद करने के साथ दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो अपनी मां पर अडिग रहे। बाद में मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी संजय वर्मा से मिलकर अपनी बात रखी। कप्तान ने वर्मा ने पूरी बात सुनने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और लापता टिंकू को सकुशल बरामद करने के लिए टीम गठित करने का भरोसा दिलाया। इस आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला