मनुस्मृति के अपमान के विरोध में किया प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर। हिन्द मजदूर किसान समिति के आह्वान पर सोमवार को जिले के हजारों एससी ओबीसी वर्ग के मजदूर एवं किसान जिलाधिकारी कार्यालय, मुज़फ्फरनगर पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने मनुस्मृति का अपमान करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से हिन्दू समाज में फूट डालने हेतु मनुस्मृति को लेकर जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि मनुस्मृति के प्रथम अध्याय के श्लोक 110 एवं 111 में स्पष्ट उल्लेख है कि “जन्मना जायते शूद्रः”, अर्थात प्रत्येक मनुष्य जन्म से समान होता है, जिससे यह सिद्ध होता है कि मनुस्मृति जातिभेद का समर्थन नहीं करती।उन्होंने कहा कि मनुस्मृति सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है, जिसे मानवतावादी ग्रंथ बताया गया और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसे भ्रष्ट राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। समिति ने सरकार से मांग की कि मनुस्मृति के अपमान को लेकर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सरपंच राजपाल, उपसरपंच दीपक, मोरना ब्लॉक अध्यक्ष पदम सिंह, पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष विकास, जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष नवीन, सदर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद, खतौली ब्लॉक अध्यक्ष सुनील, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष तपेंद्र, बघरा ब्लॉक अध्यक्ष कार्तिक, बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष पंकज, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला