कड़ाके की ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, अलाव के सहारे लोग

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों से शीतलहर और घने कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। लगातार सूर्य के दर्शन न होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
ठंड से बचाव के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोग स्वयं अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। विशेषकर सुबह और देर शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि बीते दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ियों की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि जरूरतमंद लोग ठंड से बचाव कर सकें। लोगों का कहना है कि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो ठंड का प्रकोप और अधिक गंभीर रूप ले सकता है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला