प्लाॅट बेचने के नाम पर ठगे साढे़ तीन लाख रूपये

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के पीडितों ने शुक्रवार को एसएसपी आॅफिस पहुंचकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने प्लाट देने के नाम पर उनसे साढे तीन लाख रूपये हड़प लिए। आरोपी पक्ष न तो प्लाट का बैनामा किया और न ही रकम वापस कर रहा है। दबाव बनाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
बुढाना के चन्धेडी निवासी मोहसीन पुत्र सगीर ने शुक्रवार को कुछ लोगों के साथ एसएसपी आफिस पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी। मोहसिन ने बताया कि इस्तखार, एजेन्ट इरफान, मोहर्रम, वाहिद आदि ने उसे 150 वर्गगज का प्लाट बेचने का झांसा दिया था। आरोपी पक्ष ने साढे़ तीन लाख रूपये वसूल लिए। रकम लेने के बाद प्लाट का बैनामा नहीं कराया। बल्कि प्लाट को किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर उसके नाम बैनामा करा दिया है। दबाव बनाया तो आरोपी पक्ष ने रकम वापस करने के बजाए साढे तीन लाख रूपये का चैक दे दिया। बैंक मंे संपर्क किया तो पता चला कि खाते में रकम नहंी है, इसलिए भुगतान नहीं हो सकता है। अब उसे पता चला है कि ये लोग इसी तरह धोखाधड़ी कर लोगों की धनराशि हडप लेते है। कानूनी कार्यवाही करने पर आरोपी पक्ष जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी से मुकदमा दर्ज कर दोषियांे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला