अवैध पशु सीमेन के खिलाफ भाकियू अराजनीतिक ने घेरा विकास भवन

मुजफ्फरनगर। जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध व अनाधिकृत रूप से पशुओं का सीमेन तैयार कर बेचने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि मुजफ्फरनगर व आसपास के जनपदों में जनाविकृत एवं नकली पशु सीमेन का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस सीमेन के प्रयोग से पशुओं में बांझपन, खुरपका-मुंहपका जैसी गंभीर बीमारियां फैल रही हैं, जिससे कई पशुओं की मृत्यु हो चुकी है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि पशुओं के बीमार या बांझ हो जाने पर किसान उन्हें खुला छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे आवारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है। ये पशु खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और कई बार किसानों पर हमला भी कर रहे हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। संगठन ने दावा किया कि इस समस्या के कारण अब तक कई किसानों की जान जा चुकी है। भाकियू अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं, जबकि भारत सरकार की अधिसूचना पीसीआईसीडीए एक्ट-2009 के तहत ऐसे मामलों में कार्रवाई का स्पष्ट प्रावधान है। आरोप लगाया गया कि इस अवैध कारोबार में पशुपालन विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है, जो प्रदेश सरकार की देशी गो-संवर्धन एवं पशु नस्ल सुधार योजनाओं को नुकसान पहुंचा रही है। संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि बिना पंजीकरण पशु सीमेन तैयार व विक्रय करने वालों को शीघ्र चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों और पशुधन को हो रहे नुकसान पर रोक लग सके। धरने में जिला अध्यक्ष सुधीर पवार, तहसील अध्यक्ष जानसठ अंकित जावला, मंडल महासचिव विपिन त्यागी, महानगर अध्यक्ष शहजाद राव, नौशाद कस्सार, सुमित, आकाश, राजीव सहित अनेक पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता विजय सहरावत ने की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला