भांजी ने कराई थी मामा के घर लूट, प्रेमी के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने गांधी काॅलोनी में कपड़ा व्यापारी विकास ढींगरा के आवास पर हुई लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य योजनाकार ढींगरा की भांजी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया साढ़े तेरह लाख रूपये के आभूषण, फोन और घड़ी बरामद की है। नए साल का जश्न मनाने के लिए दोनों ने यह घटना अंजाम दी थी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ राजू साव के साथ नई मंडी के गांधी काॅलोनी के गली नंबर नौ निवासी कपड़ा व्यापारी विकास ढींगरा के आवास पर हुई लूट का विधिवत खुलासा कर दिया है। बता दे कि 12 दिसंबर की रात को लुटेरे ने ढींगरा के बेटे को टाॅयलेट में बंद कर लाखों के जेवरात और कैश लूट लिया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नई मंडी सीओ राजू साव और इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने कई दिन की भागदौड़ के बाद लूट को अंजाम देने वाले दानिश हसन निवासी सलारपुर और मान्या मुखेजा निवासी गांधी काॅलोनी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13 लाख का लूटा गया सोना बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुई मान्या मुखेजा कपड़ा व्यापारी विकास ढींगरा की भांजी और फिलहाल देहरादून में पढ़ रही है। मान्या और दानिश के बीच दोस्ती है। मान्या ने ही अपने साथी दानिश को अपने मामा के घर भेजकर लूट की घटना को अंजाम दिलाया था। आरोपियों ने लूटी गई रकम को बांटकर नए साल के जश्न की तैयारी शुरू कर दी थी।
लूट की रात दून से ही दो घंटे फोन से जुड़ी रही मान्या
मुजफ्फरनगर। गांधी काॅलोनी लूट की कहानी बेहद चैंकाने वाली है। मामा विकास ढींगरा के आवास के सामने रहने वाली मान्या मुखेजा देहरादून में रहते हुए अपने प्रेमी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। बाकायदा मामा के गेट का लाॅक खोलने के लिए रिमोट भी उपलब्ध कराया था। एसएसपी वर्मा ने बताया कि मामा के परिजनों को शक न हो, इस लिहाज से असली रिमोट के स्थान पर नकली रिमोट रख दिया था। खुद देहरादून में रहते हुए प्रेमी दानिश को गांधी काॅलोनी भेजा था। घटना के समय मान्या करीब दो घंटे आरोपी के साथ फोन पर संपर्क पर रही। इस दौरान कई बार फोन भी कटा, लेकिन फिर मिलाकर पूरी वारदात को अंजाम दिलाया था। मान्या ही लगातार फोन पर घर में जेवरात और कैश का ठिकाना बताया था। इसी कारण दानिश को वारदात अंजाम देने मंे कोई दिक्कत नहीं आई। लूट के बाद दानिश सीधा अपनी प्रेमी के पास देहरादून पहुंच गया था, जहां पर उन्होंने लूट की राशि और जेवरात को आपस में बांट लिया था। मान्या ने जेवरात बेचकर 70 हजार रूपये का कर्जा भी चुका था।

मुजफ्फरनगर। गांधी काॅलोनी में कपड़ा व्यापारी के यहां जिस रात लूट की वारदात हुई थी, उस दिन दानिश के एक परिचित की जानसठ रोड स्थित वैंकट हाॅल में शादी थी। सीओ मंडी राजू साव ने बताया कि आरोपी दानिश जानसठ रोड से पैदल ही गांधी काॅलोनी पहुंचा था। यहां से वारदात को अंजाम देने के बाद वो टिकैत चैक तक पैदल गया था, जहां से एक परिचित की गाडी मंे बैठकर शादी में पहुंच गया था, जहां पर रात में उसने शादी के जश्न का लुत्फ लिया था। दानिश पहले मर्चेंट नेवी मंे रहा, लेकिन दो माह पहले उसकी जाॅब छुट गई थी। दरअसल दानिश और मान्या ने मुजफ्फरनगर में रहते हुए एक साथ कोचिंग की थी। मान्या के देहरादून जाने के बाद दानिश भी उसके पीछे चला गया था।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला