कामधेनु मार्किट से सरेआम एलईडी चोरी करने वाला शातिर दबोचा

मुजफ्फरनगर। शहर के अंसारी रोड स्थित कामधेनु माकिट में दुकान से दिन में एलईडी चुराकर भागे युवक को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की एलईडी और दूसरे उपकरण बरामद हुए है। आरोपी शातिर चोर है और उसके खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।
सिविल लाइन क्षेत्र के अंसारी रोड स्थित कामधेनु मार्किट में पुलकीत तायल पुत्र मूलचन्द तायल की एलईडी की दुकान है। एक युवक दुकान के अंदर घुसकर एलईडी चुराकर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तायल ने तत्काल सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी की पहचान कराई। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि दो घंटे की भागदौड़ के बाद आरोपी साहिल निवायी महमूदनगर को पकड़ लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई एलईडी बरामद हो गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही धोखाधडी, आबकारी और आम्र्स एक्ट के कई मुकदमें दर्ज है।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला