न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से हुए रूबरू

मुजफ्फरनगर। न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री राम कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कॉलेज के विभिन्न शैक्षणिक विभागों, आधुनिक प्रयोगशालाओं, समृद्ध पुस्तकालय तथा सुव्यवस्थित कैंपस का अवलोकन किया। कॉलेज के आधुनिक शैक्षणिक वातावरण को देखकर विद्यार्थी अत्यंत उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।
भ्रमण के दौरान शरद कौशिक ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग पर आधारित एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की शिक्षा, विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को न केवल नई जानकारियां प्राप्त हुईं, बल्कि आत्मविकास और लक्ष्य निर्धारण के प्रति भी प्रेरणा मिली। इस अवसर पर गोल्डन पब्लिक स्कूल की ओर से शिक्षकगण ईश्वर एवं सुश्री सुरभि उपस्थित रहे। वहीं श्री राम कॉलेज की ओर से उप प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल, डीन एडमिशन अजय चौहान, अंकित त्यागी एवं अंकुर वत्स ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत किया तथा कॉलेज की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित कराना और उन्हें व्यावसायिक जगत से जोड़ना रहा। भ्रमण का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं समूह छाया चित्र के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला