मौत के वाहनों पर शिकंजा, डीएम-एसएसपी ने पांच वाहन कराए सीज

मुजफ्फरनगर। सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे गन्ने से भरे ओवरलोड वाहनों पर शनिवार को प्रशासन की नजर टेढी हो गई। बुढाना में समाधान दिवस से वापस लौट रहे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा हादसों को दावत देने वाले इन वाहनों को देखकर दंग रह गए। दोनों अधिकारियों ने कडा रूख अपनाते हुए एक-एक कर पांच वाहनों का सीज करा दिया, जिससे मिल प्रशासन में हडकंप मच गया। डीएम और एसएसपी ने कडा रूख अपनाते हुए ओवरलोड वाहनों पर अधिनस्थ अधिकारियों को कडी कार्रवाई के लिए कहा है। अब तक संबंधित अधिकारी बडे हादसे की इंतजार में ओवरलोड वाहनों से आंखे फेरे हुए थे।
गन्ना सीजन में बुढाना, शाहपुर, तितावी, शामली रोड, मोरना, मीरांपुर और पुरकाजी मंे गन्ने से भरे ओवरलोड वाहन हादसों का सबब बनते रहे है। मिलों के क्रय केन्द्रों से वाहन बेहिसाब गन्ना भरकर चलते है। हाल में ही सहारनपुर में ऐसे ही मौत के वाहन के नीचे दबने से कई राहगीरों की मौत हो गई। बावजूद इसके सडकों पर मौत बनकर दौड रहे इन वाहनों पर शिकंजा कस नहीं पाया था। शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा समाधान दिवस के तहत बुढाना गए थे। बुढाना से वापस लौटते समय गन्ने से भरे ओवरलोड वाहनों के बराबर से गुजरते समय दोनों अधिकारी सहम गए, क्योंकि ओवरलोड होने के कारण ये वाहन कब पलट जाए, कुछ भी कहा नहीं जा सकता।
डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने बुढाना और शाहपुर के बीच कई बार कारों से उतरकर ओवरलोड वाहनों को सीज कराया। इस कार्रवाई में पांच वाहन सीज करने की कार्रवाई की गई है। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को मौत के वाहन बनकर दौड रहे ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है, ताकि किसी बडी अनहोनी को टाला जा सके।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला