नारे लगाने से इनकार पर मजदूर से मारपीट

मुजफ्फरनगर। नारे लगाने से इनकार करने पर एक मजदूर के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से क्रांति सेना की महिला जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर ज्ञापन देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी विक्की शर्मा पुत्र स्वर्गीय पवन शर्मा रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कॉलोनी के ही अक्षय, राहुल पुत्रगण अनिल, गुड्डू तथा तीन-चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उससे जबरन नारे लगाने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि नारे लगाने से इनकार करने पर उक्त युवकों ने विक्की शर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अक्षय ने तमंचे से उसके चेहरे पर हमला किया और जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसे धमकी दी कि भविष्य में भी नारे न लगाने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर कॉलोनी निवासी रोहन, गुड्डू और अमित मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से उसकी जान बच सकी। हमलावर जाते समय फिर से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।पीड़ित विक्की शर्मा ने एसएसपी से मांग की कि नामजद और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला