मुजफ्फरनगर। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बैंच की स्थापना को लेकर चल रहे आंदोलन की कड़ी में मुजफ्फरनगर के अधिवक्ताओं ने 17 दिसंबर को मुजफ्फरनगर बंद का एलान किया है। सिविल बार परिसर में में प्रेस वार्ता करते हुए जिला बार संघ के महासचिव चंद्रवीर सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट की बेंच की पश्चिमी यूपी में मांग को लेकर सिविल बार एसोसिएशन व जिला बार संघ ने मुजफ्फरनगर बंद रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का बंद को अपना समर्थन देने पर आभार जताया है।








