सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मुजफ्फरनगर। कनिका जगतकल्याण निधि लिमिटेड का 9वां वार्षिकोत्सव निजी होटल, विश्वकर्मा चौक में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुकतीर्थ से पधारे संत विष्णु आचार्य महाराज ने की। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और निधि के बीते नौ वर्षों के सफल कार्यों की सराहना करते हुए चेयरमैन संदीप कुमार शर्मा एवं सभी निदेशकों को सदस्यों के हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित सौरभ मित्तल एवं कंपनी सेक्रेटरी अजय जैन ने कनिका जगतकल्याण निधि के प्रबंधन, कार्यालय स्टाफ के विगत वर्षों के कार्यों की प्रशंसा की तथा निधि के नियमों व कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने समारोह को यादगार बना दिया। निधि के चेयरमैन संदीप कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अनेक उपहार भी वितरित किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन अरुण शर्मा, कनक एवं रूपक कुमार ने किया, जिन्होंने निधि की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। समारोह में निदेशक सुबोध दीक्षित, अर्चना शर्मा, कनक, आयुष्मान वत्स, शाखा प्रबंधक आशीष कुमार सहित सुनील कुमार, सोनिया शर्मा, सीमा, विनोद कुमार, गगन कुमार, दीपा, पंकज वर्मा, सीमा दीक्षित, राघव, कुलदीप कुमार, गौरी, ओमप्रकाश शर्मा, सुनीता, दीपाली, शगुन, वंश, खुशी, वर्षा, इशिका, तन्नु सहित अनेक सदस्यों एवं कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया। समारोह के समापन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सेवा और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल