न्यू मैक्स घोटाले की जांच को लेकर टावर पर चढ़ा अजय

मुजफ्फरनगर। हाइवे पर स्थित बहुचर्चित न्यू मैक्स टाउन सिटी में कथित घोटाले की जांच और जिले की मिलों में कूड़ा- करकट, पन्नी जलाने के विरोध में कांशीराम काॅलोनी के अजय पंड़ित ने रेलवे स्टेशन के बिजली टावर पर चढ़कर अफरा-तफरी मचा दी। आरोप लगाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि सब पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गए है। यही नहीं प्रदूषण में बरती जा रही लापरवाही के चलते पूरे इलाके में कैंसर तेजी से पैर पसार रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय को उतारने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वो अपनी मांग पर अडिग रहा।
शहर के कांशीराम काॅलोनी निवासी अजय पंड़ित ने टाॅवर पर चढ़ने से पहले वीडियो जारी कर अपनी डिमांड रखी। वीडियो जारी करने के बाद रविवार सुबह अजय पंड़ित रेलवे स्टेशन स्थित टाॅवर पर चढ़ गया। यह खबर मिलते ही नई मंडी पुलिस और फायरकर्मी मौके पर आ गए और टावर पर चढ़े अजय पंड़ित को समझाने का प्रयास किया। आंदोलनकारी अजय पंड़ित ने कहा कि न्यू मैक्स टाउनशिप सिटी घोटाले के आरोपों से घिरी है। 71 पेज का शिकायती पत्र देने के बाद भी प्रशासन अंधा बना हुआ है। मुजफ्फरनगर में जितने भी पेपर मिलो एवं मिलो में कूड़ा-कचरा जलाया जा रहा है। सब बंद होने चाहिए। अजय का कहना था कि चांदपुर, मखियाली, भंडूरा, भिक्की, भंडूर, निराना, जडौदा, बोपाड़ा, बेगरजपुर, सिखरेड़ा जैसे गांव में कैंसर पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक वह टाॅवर पर चढ़ा रहेगा।

  • Related Posts

    अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी चौक का नाम हुआ ‘अटल चौक’

    मुजफ्फरनगर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को स्थायी रूप देने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण…

    Continue reading
    एसआईआर अभियान को लेकर सपा ने भरी हुंकार

    मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर समीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को एक व्यापक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। रुड़की रोड स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल