शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई होगी तेज

मुजफ्फरनगर। देश भर में वर्ष 2011 से पूर्व सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा संसद में इस मुद्दे को मजबूती से उठाए जाने और संशोधन बिल लाने के प्रयासों को भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ ने सराहनीय कदम बताया है।
भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामरतन, प्रदेश महासचिव मनीष गोयल, महामंत्री अमित शर्मा और कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित तोमर के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक से मिला और उन्हें आभार पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जिस निर्भीकता और गंभीरता से सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिक्षकों की आवाज संसद में उठाई है, वह शिक्षकों के हित में ऐतिहासिक पहल है, जिस पर पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने भी समर्थन दिया। इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि यह लड़ाई केवल संसद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर सड़कों तक भी लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र यादव की पहल शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और समाजवादी पार्टी शिक्षकों के अधिकारों के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगी। भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ ने अपने आभार पत्र में सांसद हरेंद्र मलिक से अपील की कि वे इस मुद्दे को संसद में और अधिक प्रभावी तरीके से उठाते रहें, ताकि 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामरतन ने कहा कि यह विषय राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के हित में उठाया गया है, जो समाज में शिक्षा के स्तर को मजबूत करेगा। वहीं सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने शिक्षकों की मांग को न्यायसंगत बताते हुए सरकार से इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की। कार्यक्रम में भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामरतन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित तोमर, अमित शर्मा, मनीष गोयल सहित अजब सिंह, कनिष्क वीर, संजय राठी, रूप सिंह, संजय कुमार, विपिन गोयल, वैभव सिघल, शिवम सैनी, अभिषेक सेठ, उस्मान अली, अब्दुल्ला, अखलाक अहमद सिद्दीकी, मूलराज शर्मा, तुष्य भूषण शर्मा, संदीप मलिक, विनय गोयल, निशुतोष, विपिन कुमार गोयल, अमित कुमार, मनोज कुमार, ओमपाल सिंह, क्षितिज नेगी, अनुज कुमार, सुधीर पोरिया, लोकेश वशिष्ठ, पुष्पेंद्र शर्मा, गौरव कुमार, मेहरबान कुरैशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला