मुज़फ़्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल, पीएसी, फायरमैन एवं उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की आगामी भर्तियों में आयु सीमा में विशेष छूट दिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
मांग पत्र में अभ्यर्थियों ने अवगत कराया कि वर्ष 2018 के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल, पीएसी एवं फायरमैन के पदों पर कोई नियमित भर्ती नहीं आई है। लगभग सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भर्ती बोर्ड द्वारा 1 दिसंबर 2025 को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी गई है कि दिसंबर 2025 में उक्त सभी भर्तियाँ प्रस्तावित हैं। ये सभी भर्तियाँ कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार आयोजित की जा रही हैं। अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के पद सृजित होने के बाद यह पहली भर्ती होगी। लंबे समय तक भर्ती प्रक्रिया न होने के कारण लाखों योग्य अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं और वे इन भर्तियों में आवेदन से वंचित हो रहे हैं। मांग पत्र में मुख्यमंत्री से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिस कांस्टेबल, पीएसी, फायरमैन एवं यूपी एसएसएफ की सभी आगामी भर्तियों में केवल एक बार तीन वर्ष की विशेष आयु छूट प्रदान करने का अनुरोध किया गया है, जिससे योग्य युवाओं को प्रदेश व देश की सुरक्षा में सेवा का अवसर मिल सके।मांग पत्र देने वालों में अभिजीत बालियान, विशू मलिक, विशाल सिंह, अंकित बालियान, सचिन बालियान, राहुल सिंह, अमित कुमार एवं अनिकेत शर्मा सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे।

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों
बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप
वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल