दिव्यांगजन हमारी प्रेरणा, सरकार उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संकल्पबद्ध : कश्यप

मुज़फ्फरनगर।दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के तहत शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में विशाल उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और अपनी आवश्यकतानुसार विभिन्न सहायक उपकरण प्राप्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, स्मार्ट केन, कान की मशीन सहित अन्य उपकरण वितरित किए।
उपकरण वितरण के दौरान राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यांगजन से संवाद किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हमारी प्रेरणा हैं। जीवन की चुनौतियों से जूझते हुए आगे बढ़ने की उनकी इच्छा शक्ति अद्भुत है।सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी दिव्यांगजन असुविधा के कारण पीछे न रह जाए। सहायक उपकरण उनके जीवन में नई रोशनी और आत्मनिर्भरता लाते हैं। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और तकनीकी सहायता के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।शिविर में पहुंचे लाभार्थियों की आवश्यकताओं का पहले परीक्षण किया गया और उसके बाद उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। वितरित उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, स्मार्ट केन, कान की मशीन, सहायक चलने वाले अन्य उपकरण शामिल रहे। शिविर में दिव्यांगजनों के चेहरों पर उपकरण प्राप्त कर खुशी झलक रही थी। कई लाभार्थियों ने बताया कि इन उपकरणों से उन्हें चलने-फिरने और दैनिक कार्यों में बड़ी सुविधा मिलेगी। मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों और स्वयं सेवकों की टीम ने शिविर को सुव्यवस्थित बनाया। मौके पर पंजीकरण, जांच और वितरण की अलग-अलग व्यवस्थाएं की गईं, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल