अवैध शराब की तलाश में दिन भर जुटी रही आबकारी टीमें

मुज़फ्फरनगर। अवैध शराब की रोकथाम और तस्करी पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विशेष प्रवर्तन मुहिम के तहत आबकारी विभाग की टीम ने जनपद के कई ग्राम क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव (आबकारी), आबकारी आयुक्त प्रयागराज, तथा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के दिशा-निर्देश पर की गई।
अभियान के दौरान आबकारी टीम ने ग्राम आलमपुरा, समाना उर्फ रामराज, कैलापुर जसमौर, चंदसीना, सांझक, नरोत्तमपुर, अटाली, सरोरा सहित कई गांवों के जंगल व खेतों में दबिश दी।
टीम ने संदिग्ध स्थानों पर अवैध शराब बनाने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा ग्रामों में स्थित कतिपय मकानों, संचालित दुकानों तथा आसपास मौजूद ईंट भट्ठों और ढाबों की भी आकस्मिक जांच की गई। अंतरराज्यीय मदिरा तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए आबकारी विभाग ने दिल्ली–देहरादून हाईवे पर भी इस दौरान विशेष निगरानी रखी गई।खतौली बाईपास और उसके आसपास की प्रमुख स्थानों पर आबकारी टीम ने अलग-अलग प्वाइंट बनाकर वाहनों की सघन तलाशी ली।अचानक चेकिंग के दौरान कई छोटी–बड़ी वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अंतरराज्यीय शराब तस्करी को रोकने के लिए आगे भी इसी प्रकार विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। प्रवर्तन टीमों को निर्देशित किया गया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और परिवहन पर पूरी तरह सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला