मुजफ्फरनगर में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर जमीयत उलमा का विरोध, प्रशासन से कार्रवाई में पारदर्शिता और उचित प्रक्रिया अपनाने की मांग।

मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा-ए-हिंद, जिला मुजफ्फरनगर ने जनपद के कई थाना क्षेत्रों में मस्जिदों की छतों से लाउडस्पीकर हटाने की पुलिस कार्रवाई पर विरोध जताया है। संगठन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से तुरंत रोक लगाने और उचित प्रक्रिया अपनाने का अनुरोध किया है।
जमीयत उलमा के जिला अध्यक्ष मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने बताया कि शहर मुजफ्फरनगर, बुढाना, खतौली, पुरकाजी, जानसठ और चरथावल में पुलिस प्रशासन द्वारा अचानक और बिना पूर्व सूचना, नोटिस या लिखित आदेश के मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि कई स्थानों पर पुलिस सीधे मस्जिद में पहुँचकर दबाव बना रही है, जबकि ध्वनि सीमा का पालन वर्षों से हो रहा है। कासमी ने बताया कि आज सुबह मदनी चैक स्थित मदीना मस्जिद में मुअज्जिन मौ. इरफान के साथ कच्ची सड़क चैकी के इंचार्ज ने दुव्र्यवहार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने इस घटना के लिए चैकी प्रभारी को निलंबित करने और इंचार्ज पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। जमीयत उलमा ने प्रशासन से कहा है कि किसी मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने से पहले मस्जिद कमेटियों को लिखित सूचना दी जाए और संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि थाना प्रभारियों को बिना आदेश और बिना लिखित प्रक्रिया के कठोर कदम नहीं उठाने के निर्देश दिए जाएँ। कासमी ने कहा कि जमीयत उलमा हमेशा से कानून-व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और जिले में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल