दबंगों से खाकी की मुठभेड़ः फायरिंग के मास्टर के पैर में लगी दो गोली

मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में दबंग अनुराज एक पैर में दो गोली लगने से लंगड़ा हो गया, जबकि उसके दो साथियों को कांबिग में गिरफ्तार कर लिया। दबंग लगातार फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा था। तितावी पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी अपने कदमों पर चलने लायक नहीं रहा। आरोपियों के पास से पिस्टल के अलावा दो कारें बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों बदमाशों की करतूते मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि तितावी पुलिस टीम गुरूवार रात को गश्त पर थी। इसी दौरान तिरपड़ी कट से बघरा जाने वाले रास्ते पर स्काॅर्पियो और बिना नम्बर की आई-20 खड़ी दिखाई दी। पुलिस जैसे ही संदिग्ध कारों के बीच पहुंची तो कार सवार लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें शातिर अनुराज निवासी दतियाना थाना छपार दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने फरार हुए उसके दो साथियों पारस सहारावत निवासी जड़ौदा और निखिल निवासी मखियाली को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पिस्टल, दो तमंचे स्काॅर्पियो और आई-20 गाड़ी बरामद की।
एसपी बंसल के मुताबिक अनुराज पर 15 हजार रूपये का ईनाम था। आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है, जो कई बार फायरिंग कर दहशत फैला चुका है। इसके अलावा अपहरण आदि के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज है। इसी तरह पारस सहरावत भी दबंग प्रवृत्ति का अपराधी रहा है। इनकी गिरफ्तारी से जिले के कई थाना क्षेत्र में फैली इनकी दहशत से आम जनमानस को राहत मिलेगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला