मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ ने गुरूवार को शाहपुर और बुढ़ाना कोतवाली में मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने साइबर सेल में आई शिकायतों के निस्तारण का पूरा हिसाब लिया। साथ ही निर्देश दिए कि साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दू सिद्धार्थ ने थाना शाहपुर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर सेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं, शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया तथा शिकायत रजिस्टर में दर्ज प्रकरणों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया। साइबर सेल में प्राप्त शिकायतों, उनकी जाँच प्रगति तथा शिकायत रजिस्टर के सुचारू रख-रखाव की भी विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अत्यन्त संवेदनशीलता एवं प्रोफेशनल तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष शाहपुर मोहित चैधरी और बुढ़ाना कोतवाली सुभाष अत्री प्रमुख रूप से मौजूद रहे।






