आत्मदाह पर आमादा महिला ने पुलिस कर्मिंयों पर छिड़का तेल

मुजफ्फरनगर। बुढाना में उज्जवल राना और अनस की मौत के बीच एक और महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मी बीच-बचाव में गए तो महिला ने अपने साथी की मदद से उन पर भी तेल छिड़क दिया। पुलिस कर्मियों ने खुद का बचाव करते हुए महिला और उकसाने वाले परिचित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया। दो दिन से लगातार आत्मदाह का प्रयास कर रही महिला अपने ससुराल पक्ष पर कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही थी।
मुजफ्फरनगर जिले में इन दिनों आत्मदाह करने की हिंसक प्रवृत्ति तेजी से सामने आई है। बुढ़ाना के डीएवी काॅलेज से फीस के विवाद में पहले छात्र उज्जवल राना ने अपनी जान दी। इसके बाद बुढ़ाना में ही अनस ने खुद ही शरीर में आग लगाकर अपनी जान दे दी थी। तीसरी अनहोनी एसएसपी आफिस परिसर में हुई थी, लेकिन महिला हेड कांस्टेबल संदेश ने आत्मदाह की कोशिश कर रही खतौली की महिला के प्रयास को विफल कर दिया था। पुलिस अभी तक आत्मदाह की इन्हीं दोनों घटनाओं से नहीं उबर पाई थी कि बुढ़ाना में आत्मदाह की धमकी देने वाली एक महिला पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात आदित्य बंसल के साथ बताया कि इरम नाम की महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के मुकदमा दर्ज कराया था। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई भी हुई, लेकिन महिला कुछ ऐसे लोगों पर कार्रवाई का दबाव बना रही थी, जिनके खिलाफ साक्ष्य नहीं थे। ऐसे में कई बार महिला को समझाने की कोशिश हुई, लेकिन वो कार्रवाई के लिए लगातार अपने बयान बदल रही थी। अनुचित दबाव बनाने के लिए महिला आत्मदाह करने की धमकी दे रही थी। पता चला कि महिला को थानाभवन का फरमान लगातार उकसा रहा था। महिला ने दो दिसंबर को मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया था, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई थी। तीन दिसंबर की सुबह महिला ने अपने घर में मिट्टी का तेल फैलाकर अपनी शरीर पर डाल लिया था। सूचना पर महिला पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों को देखकर महिला ने आग लगाने की कोशिश की। इसी खींचतान में महिला और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर भी तेल छिड़क दिया। पुलिसकर्मियों ने खुद का बचाव करते हुए महिला और उसके साथी फरमान को पकड़ लिया। इन दोनों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसएसपी ने बताया कि मौके से महिला के भीगे कपड़े, जला दुपट्टा, महिला थाना प्रभारी की तेल से भीगी वर्दी, 2 लीटर मिट्टी का तेल और माचिस जब्त की गई है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला