बुजुर्गों का श्रीमद्भागवत और शाॅल देकर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड स्थित भारतीय पेंशनर्स मंच के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पेंशनर्स को श्रीमद्भागवत और शाॅल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 65 से 80 साल की उम्र पूरी कर चुके पेंशनर्स का जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आठ प्रभारी बनाए गए। पेंशनर्स मंच के राष्ट्रीय महासचिव हरिमोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पेंशनर्स की समस्याओं पर मंथन किया गया। सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर के सुपुत्र मुकेश कुमार जो दिल्ली जेल बोर्ड के अंतर्गत सीनियर अकाउंट ऑफिसर है उनके द्वारा भागवत कथा सार लिखा गया है। बुजुर्ग चेतन स्वरूप जी शास्त्री द्वारा इसका विमोचन किया गया है। इसके बाद हमारे सभी साथियों को श्रीमद् भागवत पढ़ने के लिए वितरित की गई है। बुजुर्गों का जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए आठ सदस्य प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कहा गया कि 2004 के बाद में सेवानिवृत हुए हैं उन्हें पेंशन से अलग कर दिया गया। पहले एनपीएस मिलती थी अब सरकार ने यूपीएस जारी की है। यूपीएस भी पर्याप्त नहीं है, उन्हें ओल्ड पेंशन स्कीम चाहिए। इसके लिए दिल्ली के जंतर मंतर या रामलीला मैदान मे बडा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बताया गया कि संचार निगम और इनकम टैक्स के द्वारा जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है और शीघ्र ही मुजफ्फरनगर में डिस्पेंसरी वैलनेस सेंटर खुलने जा रहा है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला