460 के दो पराठों पर डीएम कार्यालय पर हंगामा

मुजफ्फरनगर। हाइवे स्थित ढाबे पर चाय और दो परांठों के 460 रूपये वसूले जाने के विरोध में संयुक्त विकास शोषित कल्याण संघ से जुडे़ लोगों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर हंगामा किया। पीड़ित से यह लुटाई रोडवेज बस में यात्रा के दौरान हुई। चालक ने ढाबे पर बस रूकी तो नाश्ते के नाम पर मनमानी वसूल की गई। विरोध किया गया तो ढाबा कर्मचारियों द्वारा गाली-गलौज की गई।
दिल्ली-देहरादून हाइवे स्थित ढाबों में खाद्य पदार्थो के नाम पर होने वाली मनमानी वसूली किसी से छिपी नहीं है। खासतौर रोडवेज बसों के रूकने वालो ढाबों पर तो लुटाई अलग ही है। रोडवेज के चालक और परिचालक को दी जाने वाली सुविधा का पूरा हिसाब-किताब यात्रियों की जेब से वसूला जाता है। ऐसे ही वसूली का ताजा मामला सामने आया है। नई मंडी के रथेडी निवासी आशु अलवी मेरठ से सहारनपुर डिपों की बस में मुजफ्फरनगर आ रहे थे। बस चालक ने रास्ते में खतौली बाईपास के स्थित एक ढाबे पर गाडी को रोक लिया। अलवी भी अन्य यात्रियों के साथ बस से उतर गए। उन्होंने पर ढाबे पर चाय के अलावा दो पराठे लिए। जब 460 रूपये का बिल आया तो आशु अलवी ने विरोध जताया तो ढाबा मालिक कर्मचारी भड़क गए। धमकी दी कि यदि पूरा भुगतान नहीं किया तो उसकी फिटनेस कर दी जाएगी। डर की वजह से 460 का भुगतान करके वो वापस बस में सवार हो गए। रास्ते में चेकिंग करते मिले रोडवेज के अधिकारियों को इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संयुक्त विकास शोषित कल्याण संघ शनिवार को पीड़ित आशु अलवी को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप था कि फाइव स्टार होटल में एक चाय और दो परांठे की कीमत 460 नहीं होती है। उनकी मांग थी कि संबंधित ढाबा मालिक के खिलाफ कार्यवाही कर पीड़ित को इंसाफ दिलाया जाए। मुमताज, सुरैया, मुन्नी, प्रवेश कुमार, पवन सैनी, ललिता चैधरी, शाहिद, संजय कुमार, विजय कुमर, मुर्तजा, विनीत त्यागी, दीपक कुमार आदि इस दौरान मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल