बसपा कार्यालय में उमड़ी भीड़, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश का स्वागत

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में मंगलवार को नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश के स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे जोश और उत्साह के बीच उनका अभिनंदन किया गया।
आनंद प्रकाश ने पद भार ग्रहण करने के बाद कहा कि वे बसपा की रीति-नीति को आगे बढ़ाते हुए बहुजन समाज के साथ-साथ सर्वसमाज को जोड़कर संगठन को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। नव नियुक्त अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को सम्मान के साथ पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशों के अनुसार ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी और चुनावी दिशा–निर्देश मिलते ही उसी के अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी। स्वागत समारोह में बसपा कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष की सफलता तभी संभव है जब सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक टीम बनकर काम करें। उन्होंने कहा, अध्यक्ष सिर्फ नाम का होता है, वास्तविक काम तो हम कार्यकर्ताओं को ही करना है। अगर हम एकजुट रहें तो संगठन निश्चित रूप से मजबूती की ओर बढ़ेगा।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आनंद प्रकाश को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल