इनरव्हील क्लब ‘इरा’ ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर।इनरव्हील क्लब मुजफ्फरनगर ‘इरा’ द्वारा गुरुवार को आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि बाल प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्पण से हुई।
क्लब सदस्याओं ने सीनियर सिटीजन शिक्षिकाओं सहित अन्य महिला स्टाफ को गर्म कार्डिगन और फल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान क्लब की सचिव संतोष भीम ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए संस्थान के प्रति निरंतर सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्षा उषा गर्ग, सचिव नीलिमा अग्रवाल, अंजू गोयल, सुनीता अरोरा और सुमन गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। क्लब की ओर से संस्थान की शिक्षिकाएँ मीना, जीवनी, शर्मिष्ठा, रीना, शारदा और शिवानी के साथ स्टाफ सदस्य सोनिया, सुमन, सरिता और सोनी को भी सम्मानित किया गया।वरिष्ठ नागरिक के रूप में प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा और लेखाकार पवन सिंहल का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आशादीप संस्थान के प्रभारी उप मंत्री नरेश कुमार गुप्ता और कार्यकारिणी सदस्य रामबीर सिंह ने क्लब सदस्याओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा सभी उपस्थित सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्थान के प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में संपूर्ण स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला