उमड़ा जन सैलाब ने उड़ाई दिल्ली और लखनऊ की सरकारों की नींद

मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी की संविधान बचाओं और भाई बनाओं रैली में आसपा प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को आडे हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की रैली में उमडे जन सैलाब ने दिल्ली और लखनउ की सरकारों की नींद उडाकर रख दी है। उन्हांने दो टूक कहा कि शासन और प्रशासन आसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को प्रताडित करने की हिमाकत न करे। कार्यकर्ताओं का जहां पसीना गिरेगा, वो वहां अपना खून बहाने में भी पीछे नहीं रहेंगे। इसी दौरान पूर्व विधायक शाहनवाज राना ने अपने समर्थकों के साथ आसपा में शामिल होने की घोषणा की।
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित संविधान बचाओं और भाईचारा बनाओं रैली में तीन मंडलों से आए कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए। सुबह से युवाओं की टोलियां शहर की सडकों पर नजर आने लगी थी, लेकिन दोपहर होते-होते सडकों पर कार्यकर्ताओं का सैलाब नजर आया। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि जब तक संविधान जिंदा है तो वो भी जिंदा रहेंगे। इसलिए संविधान की रक्षा करना हम सब की पहली जिम्मेदारी है, जिसके लिए हर बलिदान देने को तैयार है। उन्हांने कहा कि पूर्व में रही सरकारों ने हमारे साथ धोखा किया है। हमारे महापुरूषों ने संघर्ष की मिसाल को जलाया था, जिसे अब हमे आगे लेकर जाना है। मुजफ्फरनगर से शुरू हो रही संविधान बचाने की यह यात्रा देशभर में संवैधानिक मूल्य बढ़ाने और देश के समस्त नागरिकों में जागरूकता लाने का काम करेगी। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा सरकारों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी ने सत्ता पाने के लिए गरीब-जनता के साथ छल किया है और उन्हें धर्म के नाम पर लडाने का काम किया। अच्छे दिनों के ख्वाब दिखाए गए, जो कभी पूरे होने वाले नहीं है। अच्छे दिन तब ही आएंगे, जब प्रधानमंत्री की कुर्सी तक हमारे समाज का प्रतिनिधि नहीं पहुंचता है। आज जो कुर्सी पर बैठे हैं, वो अधिकार नहीं देना चाहते। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है, लेकिन आसपा कभी उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में पूर्व विधायक शाहनवाज राना ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान सांसद आजाद को सम्मानित भी किया गया। पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजनवीर सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा, कुलदीप चौधरी, विनोद चौधरी, मेजर जोगेंद्र सिंह, रजत निठारी, सतपाल सिंह ग़ाज़ियाबाद और जिला पंचायत सदस्य इमरान अंसारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला