पत्नी-बेटी व दामाद पर धोखाधड़ी का आरोप

मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय पर बुधवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा परिवारजनों पर धोखेबाजी कर मकान हड़पने और घर से बेदखल करने के गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया। भौराकला थाना क्षेत्र के मूल निवासी और वर्तमान में बुढ़ाना मोड़ खांजापुर में रहने वाले ओमपाल सिंह ने डीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे पीड़ित ओमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मुनेशवती, बेटी काॅन्स्टेबल अन्नु बालियान और दामाद काॅन्स्टेबल प्रताप यादव ने मिलीभगत कर उनके नाम पर खरीदे गए प्लाॅट और बने मकान को धोखे से हथिया लिया। बुजुर्ग ने बताया कि पत्नी के कहने पर उन्होंने 2007 में अपनी पुश्तैनी संपत्ति बेचकर बुढ़ाना मोड़ पर प्लाॅट खरीदा था, जिसे पत्नी के नाम कराया था। बाद में उसी मकान पर कब्जा कर उन्हें घर से बाहर करने की कोशिश की जा रही है। बुजुर्ग ने अपने दामाद प्रताप यादव और बेटी अन्नु बालियान पर अनैतिक संबंधों, धोखाधड़ी और धमकाने के भी गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी अक्सर उन्हें मारपीट व गाली-गलौज कर घर से निकालने का प्रयास करती हैं। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले किराया लेने को लेकर भी उनके साथ धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी दी गई। ओमपाल सिंह ने डीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पास आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं है। मकान का किराया ही उनकी रोजी-रोटी का सहारा है। यदि उन्हें घर से निकाल दिया गया तो वह भुखमरी का सामना करेंगे। उन्होंने डीएम से तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बुजुर्ग की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल